मिस यूनिवर्स- मैक्सिको की फातिमा के सिर सजा मिस यूनविर्स का ताज

 

मैक्सिकन ब्यूटी फातिमा बॉश नई मिस यूनिवर्स बनी हैं। थाईलैंड में आयोजित हुए इस प्रतिष्ठित पेजेंट में दुनियाभर की सुंदरियों में से फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। बता दें कि भारत टॉप 12 की रेस से बाहर हो गया। इस प्रतियोगिता में दूसरी और तीसरी रनरअप कौन रहीं? जानिए

ताज पहनते वक्त भावुक हो गईं फातिमा
फातिमा का नाम जैसे ही विजेता के रूप में लिया गया और उनके सिर पर इसे सजाया गया, तो मैक्सिकन ब्यूटी के आंसू छलक उठे। यह आंसू उनकी वर्षों की मेहनत, महीनों के धैर्य और अपार खुशी का मिश्रण थे। वे भावुक भी थीं और बेहद खुश भी। रेड कलर के गाउन में वे बेहद खूबसूरत लगीं।

 

ये सुंदरियां रहीं टॉप 5 में शामिल
साल 2025 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप इस आयोजन की मेजबानी कर रहे थाइलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह रहीं। वेनेजुएला की मॉडल स्टीफिन अबासली दूसरी रनरअप रहीं। तीसरे नंबर पर फिलिपिन्स की मॉडल अतीशा मनालो रहीं। चौथी रनरअप कोत दिव्वार की मॉडल रहीं।

 

मनिका ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
इस बार इस सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की रहने वाली मॉडल मनिका विश्वकर्मा कर रही थीं। मगर, खिताब पर वह अपना नाम नहीं दर्ज करा सकीं। मनिका टॉप 30 में सफलतापूर्वक शामिल हो गईं। लेकिन, टॉप 12 प्रतिभागियों में अपनी जगह नहीं बना सकीं।

विवाद में रहीं फातिमा बॉश
बता दें कि फातिमा बॉश फिनाले से पहले विवादों में रहीं। कंट्रोवर्सी के बावजूद ब्रह्मांड सुंदरी के ताज पर कब्जा जमाकर उन्होंने अपने देश को गौरवान्वित किया है।  दरअसल, फातिमा को लेकर प्रतियोगिता के दौरान 04 नवंबर को कंट्रोवर्सी शुरू हुई। उन्हें मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल के तीखे शब्दों का सामना करना पड़ा। कथित तौर पर निदेशक ने थाइलैंड से संबंधित प्रोमोशनल कंटेंट ना साझा करने की वजह से सभी के सामने अपमानजनक शब्द बोलते हुए फातिमा को फटकार लगाई थी।

और पढ़े  अमेरिका: अलास्का के ठंडे समुद्र में पलटी नाव पर दो दिन चिपका रहा 15 साल का किशोर, कैसे बची जान? भाई की मौत

25 वर्ष की हैं फातिमा
इस घटना के बाद प्रतियोगिता में तनाव कि स्थिति देखने को मिली। विरोध जताते हुए फातिमा ने वॉक आउट का फैसला लिया। कई अन्य प्रतिभागी उनके समर्थन में आए। कुछ देर बाद ही फातिमा मंच पर वापिस आईं और उन्होंने निदेशक के व्यवहार को अपमानजनक ठहराया। फातिमा बॉश फर्नांडिस का जन्म 19 मई 2000 को मैक्सिको के तेपा में हुआ था। वे 25 वर्ष की हैं। इस प्रतियोगिता में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड सहित कई देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। भारत की बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल इस साल पेजेंट के जजों के पैनल में थीं।

  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…