हिमाचल प्रदेश: मंत्री विक्रमादित्य सिंह- समय पर होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव समय पर होंगे। प्रदेश के कुछ इलाके अभी भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। इन इलाकों को यातायात के लिए बहाल करने के लिए विभागीय मशीनें तैनात हैं, लेकिन अभी भी 100 प्रतिशत गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।

डलहौजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान भारी नुकसान हुआ है। सड़कों की बहाली करना, समय पर सड़कें बनाना, ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने का कार्य पूरी मजबूती से करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्हाेंने कहा कि हिमाचल काे जल्द अध्यक्ष मिलने की संभावना है। सभी नेताओं की ओर से इस बारे में काफी समय से कांग्रेस हाईकमान से चर्चा चली हुई है। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेहतरीन कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम किया। संगठन का अपना मूल्य है। निश्चित तौर पर संगठन को मजबूत करना अनिवार्य है।


Spread the love
और पढ़े  Himachal: निजी कंपनी के उत्पादों के प्रमोशन में फंसी महिला प्रशासनिक अधिकारी, जांच के बाद गाज गिरना तय
  • Related Posts

    हिमाचल- राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, हर जिले में विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में अपनी मांगों को लेकर ‘आग्रह रैली’…


    Spread the love

    Himachal: निजी कंपनी के उत्पादों के प्रमोशन में फंसी महिला प्रशासनिक अधिकारी, जांच के बाद गाज गिरना तय

    Spread the love

    Spread the loveनिजी कंपनियों के उत्पादों की प्रमोशन करने को लेकर राजधानी में तैनात प्रशासनिक महिला अधिकारी ओशिन शर्मा चर्चा में आ गई हैं। अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल…


    Spread the love