जुबीन गर्ग: सुबह 4 बजे से जुबीन गर्ग के घर के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा, केक काटकर फैंस ने मनाई सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी

 

 

असमिया सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से असम समेत पूरा देश सदमे में था। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्तूबर को रिलीज हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया। आज 18 नवंबर को जुबीन गर्ग की 52वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस रात में ही उनका जन्मदिन मनाने उनके घर के पास पहुंचे।

 

जुबीन की बर्थ एनिवर्सरी मनाने घर पहुंचे फैंस
आज गायक जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस उनके घर के बाहर उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने वहां मौजूद लोगों को केक बांटा। घर के अंदर जुबीन गर्ग के परिवार के लोग नजर आए।

 

जुबीन की तस्वीर पर लगाया केक
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने केक काटा और खुशी में जुबीन गर्ग की तस्वीर पर उसे लगाया। कई फैंस ने जुबीन गर्ग को ‘हैप्पी बर्थडे’ कहा।
जुबीन को लेकर फैन दुखी
जुबीन गर्ग का जन्मदिन मनाने उनके घर के पास पहुंची एक फैन काव्या ने एएनआई से कहा ‘यह अंधकार है। जबसे उनका निधन हुआ है तब से कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। आज उनका जन्मदिन है। आज हर कोई उनका गाना गा रहा है और उन्हें देखना चाहता है। यह दुख हमेशा हमारे दिल में रहेगा।’
और पढ़े  दो दिन में खुलेगा होर्मुज?: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये शर्तें, अब्बास अराघची ने क्या कहा?
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…