गुजरात एटीएस का लखीमपुर खीरी में छापा, संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों से पूछताछ, घर में ली तलाशी

Spread the love

गुजरात में सुहेल खां की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में हलचल तब तेज हो गई, जब गुजरात एटीएस की टीम ने अचानक यहां छापा मारा। टीम सिंगाही के वार्ड नंबर एक स्थित सुहेल के घर पहुंची और अंदर जाकर करीब एक घंटे तक उसके परिजनों से पूछताछ की। घर में तलाशी भी ली गई।

सूत्रों के अनुसार, एटीएस के अधिकारियों ने घर की महिलाओं से अलग कमरे में बातचीत की और सुहेल की गतिविधियों, उसकी पढ़ाई, संपर्कों व पिछले कुछ महीनों के व्यवहार से जुड़ी जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने घर में मौजूद कुछ दस्तावेजों व मोबाइल फोन की भी जांच की है।

घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़ 
एटीएस की मौजूदगी की खबर फैलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पुलिस ने किसी को भी पास नहीं आने दिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे समय एटीएस टीम का सहयोग करती रही। 

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुजरात एटीएस ने परिजनों से कुछ जरूरी जानकारी इकट्ठा की है। जांच एजेंसियां अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर दोबारा पूछताछ हो सकती है। एटीएस टीम के लौटने तक कस्बे में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित रहा। स्थानीय लोगों में सुहेल की गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

गुजरात से हुई थी सुहेल की गिरफ्तारी 
जानकारी के अनुसार, सिंगाही के वार्ड नंबर एक निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सलीम का बेटा सुहेल खां तीन वर्ष पहले हाफिज की पढ़ाई करने मुजफ्फरनगर गया था। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन पूर्व गुजरात गया था। वहां गुजरात एटीएस ने सुहेल को गिरफ्तार किया था। उस पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों मामले की जांच कर रही हैं।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love