लखीमपुर खीरी: भीषण हादसा- कंटेनर से कुचलकर 3 छात्राओं की मौत, स्कूटी से घर जा रही थीं तीनों

खीमपुर खीरी के अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर के वक्त भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में साहिबा (17 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अयूब, खदीजा (13 वर्ष) पुत्री मोहम्मद यूनुस व दिक्शा (18 वर्ष) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। साहिब और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बुआ और भतीजी अपनी सहेली को लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग पर वह कंटेनर की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर से सामने से स्कूटी को टक्कर लगी। इसके बाद कंटेनर तीनों छात्राओं को रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हैदराबाद थाना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सीएचसी में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि साहिबा और दिक्शा शहर के सीजीएन पीजी कॉलेज में बीए की छात्रा थीं। दोनों कॉलेज की यूनिफॉर्म पहनी हुई थीं। साहिबा की भतीजी खदीजा कक्षा सात में पढ़ती थी। तीनों छात्राओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

रात में भीरा क्षेत्र में हुआ था हादसा 
शुक्रवार देर रात भीरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया था। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट उछलकर दूर जा गिरी। बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार नहर में जा घुसी। उसमें सवार लोग मौके से भाग निकले।
और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…