प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर बंगाल में सियासी बवाल- TMC बोली- ‘भ्रम में मत रहें’, भाजपा ने कहा- इशारा हो गया है

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर एलान किया कि अब भाजपा का अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है। उनके इस बयान पर अब सियासी वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो चुका है। पीएम मोदी ने कहा था, ”गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है. बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब हम बंगाल से भी जंगल राज हटाएंगे।” प्रधानमंत्री के बयान पर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी भ्रम में मत रहें। बंगाल में भाजपा के लिए जीत दूर की कौड़ी है।

 

टीएमसी ने केंद्र सरकार पर बंगाल को मिलने वाले पैसे रोकने का लगाया आरोप
शशि पांजा ने कहा, ”आपने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। आपने बंगाल को मिलने वाली पैसों और राज्य की महिलाओं को मिलने वाले धन रोका है। आपने और भाजपा के अन्य नेताओं ने बंगाल की महिलाओं का अनादर किया है।”

ममता बनर्जी सरकार की मंत्री ने कहा कि राज्य में भाजपा को ‘बंगाल विरोधी जमींदार’ के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने भाजपा को बंगाल विरोधी बताते हुए कहा कि बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत की कोई उम्मीद या संभावना नहीं है, क्योंकि महिलाएं उन्हें सही जवाब देंगी।

भाजपा ने पलटवार कर दिया ये जवाब
वहीं, पीएम मोदी के बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, “प्रधानमंत्री ने वही कहा, जो कहना जरूरी था। बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है, वो अराजकता है और कानून व्यवस्था का पूरी तरह से अभाव है। पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को त्यागने का फैसला कर लिया है।”

और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक रहेगा दौर

भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी इस पर बयान देते हुए कहा, ”पीएम मोदी ने इशारा कर दिया है और ये जरूर होगा। अब बंगाल की बारी है। यहां बदलाव बहुत जरूरी है।”

  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…