धमकी- वक्फ बोर्ड चेयरमैन को जान से मारने की धमकी, पथ संचलन का किया था स्वागत, केस दर्ज

ध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सोशल मीडिया पर गंभीर धमकियां मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और ‘गर्दन काटने’ जैसी धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS 2023 की धारा 296A, 351(3) और 351(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

अक्तूबर 2025 किया था पथ संचलन का स्वागत
5 अक्तूबर 2025 को उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पथ-संचलन निकाला गया था। वक्फ बोर्ड द्वारा इस जुलूस का स्वागत किया गया, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। इन पोस्ट्स पर इंस्टाग्राम ID ‘taj.ansari.3110’ और ‘faizal khan baba’ से आपत्तिजनक और धमकी भरे कमेंट किए गए। आरोपियों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए बोर्ड के चेयरमैन और डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी दी।

 

शिकायत और जांच
डायरेक्टर फैजान खान ने 11 अक्टूबर को थाना महाकाल में आवेदन देकर धमकी मिलने की शिकायत की थी। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल कनोजे द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में दोनों इंस्टाग्राम अकाउंटों से की गई टिप्पणियों की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया।

सामाजिक सद्भाव पर हमला बताया
वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वे सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। आरएसएस पथ-संचलन के स्वागत का वीडियो अपलोड होने के बाद से ही उन्हें और डायरेक्टर को आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और धमकियाँ मिल रही थीं।

और पढ़े  डिजिटल पेमेंट पर सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा

आरोपियों की तलाश जारी
मामले में नामजद दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…