देहरादून: वकीलों ने किया चक्काजाम..सिविल कैंपस में रैन बसेरा बनाए जाने का विरोध,इस मांग पर अड़े

वकीलों ने सिविल कैंपस में रैन बसेरा बनाए जाने के विरोध और चेंबर की मांग के लिए आज शुक्रवार को चौथे दिन भी हरिद्वार रोड पर चक्का जाम किया। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान विधायक प्रीतम सिंह भी उनके बीच पहुंचे और मांगों पर समर्थन जताया। विधायक प्रीतम बार के मेंबर भी हैं।

देहरादून बार एसोसिएशन ने आज शुक्रवार को भी साढ़े तीन घंटे चक्का जाम रखने की घोषणा की थी। दूसरी ओर लगातार हरिद्वार रोड बंद होने से आसपास के रास्तों पर रूट डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट के अलावा उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता, बार काउंसिल के सदस्य एमएम लाम्बा समेत तमाम वकील नेता मौजूद रहे। एसोसिएशन के सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांग को अनसुना करता रहेगा, बार प्रदर्शन की समय-सीमा बढ़ाते रहेंगे।

और पढ़े  चमोली: आज शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान, ज्वाला माता मंदिर पहुंची डोली
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…