चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रविवार को रात्रि प्रवास के लिए देवलधार गांव के ज्वाला माता मंदिर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना की। सोमवार को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होगी।
सोमवार सुबह नौ बजे डोली विभिन्न गांवों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुंवर, बिंदु देवी, कमला, नीलम, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, योगंबर सिंह कुंवर, जगदीश सिंह कुंवर, पंडित दीनबंधु डिमरी, ज्वाला मंदिर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, योगी नेगी और हरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







