चमोली: गौचर मेले का CM धामी ने किया शुभारंभ, सात दिनों तक हर रोज होंगे कई आयोजन

 

ज 14 नवंबर से गौचर राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला शुरू हो गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर रोज कई आयोजन होते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।

मेले में मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारिता के लिए डॉ हरीश मैखुरी को पंडित गोविन्द प्रसाद नौटियाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ नंद किशोर हटवाल को पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा और साहित्य प्रसार सम्मान दिया गया।

अपर गढ़वाल के सबसे बड़े मेलों में शामिल इस मेले की राज्य स्तर पर विशेष पहचान है। बीते नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जिला एक मेले की बात से इस मेले को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी।

वर्ष 1943 में भोटिया जनजाति एवं अन्य लोगों की पहल पर यह मेला शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ तत्कालीन गढ़वाल कमिश्नर बरनेडी ने किया। तब यहां भारत तिब्बत व्यापार इस मेले के माध्यम किया जाता था। बाद में धीरे-धीरे औद्योगिक विकास मेले एवं सांस्कृतिक मेले का स्वरूप धारण कर लिया। अब मेले में मूल अवधारणा व्यापार को शामिल करते हुए नए आयोजन को शामिल कर दिया गया है। चमोली जिले के व्यापार संघ के जिला महामंत्री सुनील पंवार कहते हैं कि गौचर मेले की अपनी राज्य स्तर की पहचान है। जिसे देखते हुए सरकार ने इसे राजकीय मेला घोषित किया है।

और पढ़े  कूड़ा ही कूड़ा- हेमकुंड साहिब: 22 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतलें, 4 हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…