देहरादून: वकीलों ने किया चक्काजाम..सिविल कैंपस में रैन बसेरा बनाए जाने का विरोध,इस मांग पर अड़े

कीलों ने सिविल कैंपस में रैन बसेरा बनाए जाने के विरोध और चेंबर की मांग के लिए आज शुक्रवार को चौथे दिन भी हरिद्वार रोड पर चक्का जाम किया। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान विधायक प्रीतम सिंह भी उनके बीच पहुंचे और मांगों पर समर्थन जताया। विधायक प्रीतम बार के मेंबर भी हैं।

देहरादून बार एसोसिएशन ने आज शुक्रवार को भी साढ़े तीन घंटे चक्का जाम रखने की घोषणा की थी। दूसरी ओर लगातार हरिद्वार रोड बंद होने से आसपास के रास्तों पर रूट डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट के अलावा उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता, बार काउंसिल के सदस्य एमएम लाम्बा समेत तमाम वकील नेता मौजूद रहे। एसोसिएशन के सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांग को अनसुना करता रहेगा, बार प्रदर्शन की समय-सीमा बढ़ाते रहेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…