हल्द्वानी: ससुर ने मारी दामाद के सिर पर ईंट, समधन की कलाई दांत से काटी, ननद-भाभी में घमासान, जानें ..

 

नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर वाद के मामले में पहुंचे दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि ससुर ने दामाद के सिर पर ईंट मारने के बाद समधन की कलाई को दांत से काट लिया। घायल दामाद किसी तरह कोर्ट रूम में पहुंचा जहां से उसे कोतवाली भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है।

गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी हेमंत कुमार आगरी (32 वर्ष) ने बताया कि वह वाहन चालक हैं। उनके खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में वाद विचाराधीन है। मायके में रह रही पत्नी को लाने के लिए न्यायालय में भी वाद दाखिल किया है। इसकी दूसरी काउंसिलिंग की तारीख बृहस्पतिवार को थी। पत्नी अपने पिता और हेमंत अपने पिता वीरपाल, मां नीमा देवी, बहन जया के साथ आया था। जजी कोर्ट परिसर में पत्नी और ससुर से सामना होने पर हेमंत ने अपने बच्चे के हालचाल के बारे में पूछ लिया। इस बात पर नाराजगी बढ़ गई। आरोप है कि ससुर ने ईंट उठाकर हेमंत के सिर पर दे मारा जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। बीचबचाव को पहुंची समधन नीमा के हाथ की कलाई पर भी दांत गड़ा दिया। अधिवक्ताओं ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। हेमंत लहूलुहान अवस्था में ही कोर्ट में जज के सामने पेश हो गया। वहां से उसे कोतवाली भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ननद-भाभी में भी हो गया घमासान
जजी कोर्ट परिसर में दोपहर के समय मारपीट छुड़ाने के लिए पहुंचे अधिवक्ता भी परेशान हो गए। ससुर-दामाद के बीच चल रही हाथापाई के दौरान उन्हें छुड़ाया जा रहा था कि बगल में ननद-भाभी में भी गुत्थमगुत्था शुरू हो गई। बमुश्किल दोनों पक्षों को अधिवक्ताओं ने किसी तरह अलग किया।

और पढ़े  देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…