उत्तराखंड@25: PM मोदी ने UCC, धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-सरकार ने पेश की मिसाल

Spread the love

उत्तराखंड@25: PM मोदी ने UCC, धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-सरकार ने पेश की मिसाल

 

प्रधानमंत्री मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी समेत कई कानूनों को लागू करने के साहसिक फैसलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लिए धामी सरकार ने मिसाल पेश की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है। इसी तरह, राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी, दंगा नियंत्रण कानून से भी राष्ट्रहित को लेकर साहसिक नीति अपनाई है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती से उत्तराखंड विकास की नई उंचाई छूते हुए, गर्व के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि देश जब देश आजादी का 100 साल मानएगा, तब उत्तराखंड किस ऊंचाई पर होगा, हमें यह रास्ता चुनना है। इसलिए इंतजार किए बिना, हमें अपने रास्ते पर चल पड़ना होगा, भारत सरकार इस यात्रा में हमेशा उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार के सेब और कीवी के किसानों को डिजिटल करेंसी में अनुदान देने पर भी तारीफ की। कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से आर्थिक मदद की ट्रैकिंग करना संभव हो रहा है। इसके लिए मैं राज्य सरकार, आरबीआई और सभी स्टेक होल्डरों की प्रशंसा करता हूं।

और पढ़े  देहरादून- भाजपा नेता विनोद हत्याकांड:- मुख्य आरोपी अमन समेत तीन और गिरफ्तार, पुलिस ने यमुनानगर हाईवे के होटल से दबोचा

Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love