हिमाचल प्रदेश:- थानाधार पंचायत रेस्ट हाउस चलाकर सालाना लाखों कमा रही, यहां ठहर रहे देश-विदेश के सैलानी

Spread the love

 

शिमला जिले की थानाधार पंचायत पूरे प्रदेश को पर्यटन से आमदनी की राह दिखा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लग्जरी होम स्टे की तरह दिखने वाले रेस्ट हाउस में देश-विदेश से आकर सैलानी ठहर रहे हैं। रेस्ट हाउस के अलावा पंचायत भवन में बैंक, ऑफिस, गोदाम और दुकानों के किराये से भी पंचायत की कमाई हो रही है। पंचायत डोर टू डोर गारबेज शुल्क की वसूली कर भी सालाना करीब 3.60 लाख कमा रही है।

उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पंचायत घोषित हो चुकी थानाधार पंचायत की सालाना कमाई करीब 6 लाख है। पंचायत हर साल रेस्ट हाउस से करीब 85,000, पंचायत भवन में चल रहे बैंक से 1.10 लाख, दो गोदामों से 24,000, 5 दुकानों से 45,000 सहित अन्य साधनों से कमाई कर रही है। पंचायत की ओर से युवाओं को निशुल्क आधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। थानाधार पंचायत का अपना वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट है, जहां डोर टू डोर गारबेज क्लेक्शन से जमा होने वाले कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है।

 

पंचायत भवन पर 25 किलावाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगाया गया है। इसकी मदद से पंचायत भवन की पूरी बिजली और पंचायत की 580 स्ट्रीट लाइटें जगमगा रही हैं। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे सरपंच संवाद कार्यक्रम के लिए गठित 22 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी में थानाधार पंचायत के प्रधान संदीप शरोल को सदस्य बनाया गया है। सेब क्रांति की शुरुआत करने वाले थानाधार में बागवानी प्रशिक्षण के लिए बागवानों की क्लास भी पंचायत घर में लगती है।

और पढ़े  हिमाचल- Transfer: 18 एचएएस अधिकारियों के तबादले, तीन के आदेश रद्द, चिराग शर्मा बने चंबा के एसडीएम

पंचायत जीत चुकी है 1.75 करोड़ के दो पुरस्कारः थानाधार पंचायत नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत पुरस्कार में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर एक करोड़ रुपये और सोशली सिक्योर्ड विलेज श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करने पर 75 लाख रुपये का पुरस्कार जीत चुकी है।

ईको टूरिज्म से बढ़ाएंगे रोजगार रेस्ट हाउस और पंचायत भवन की कमाई को नए विकास कार्यों में लगा रहे हैं। हमारा लक्ष्य ईको टूरिज्म और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट जैसे नए मॉडल से रोजगार बढ़ाना है।- संदीप शरोल, प्रधान, थानाधार पंचायत

अन्य पंचायतें भी करें प्रयास
थानाधार ने आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश के लिए आदर्श मॉडल पेश किया है। पंचायत ने पर्यटन और स्वच्छता प्रबंधन को आय के साथ जोड़ा है। थानाधार की तर्ज पर अन्य पंचायतों को भी अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। – मुकेश शर्मा, एसडीएम कुमारसैन

Spread the love
  • Related Posts

    Cloudburst- 24 घंटे बाद भी दहशत, गढ़गून-भंगार गांव मिटे, अब स्पैड़ा पर मंडरा रहा मौत का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमलबा, टूटी दीवारें और उजड़े आशियाने। कांगड़ा जिले के शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने के बाद केलंग नाले का रौद्र रूप देख गांव के लोग 24…


    Spread the love

    Himachal मौसम- कांगड़ा-किन्नौर में बादल फटने से तबाही, 18 मकान मलबे में दबे, प्रदेशभर में 150 सड़कें बंद

    Spread the love

    Spread the loveमौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू जिले में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के बीच…


    Spread the love