दिल्ली समेत एनसीआर में जहरीली हवा का कहर बरकरार है। एम्स के आसपास के इलाके में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं इंडिया गेट इलाके में एक्यूआई 381 बना हुआ है।
दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो अक्षरधाम के आसपास हवा में जहरीली धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इस इलाके का एक्यूआई 412 पर ‘गंभीर’ श्रेणी में है। वहींं लोधी रोड पर 377 और इंडिया गेट पर एक्यूआई 381 दर्ज हुआ है।
राजधानी की फिजा में पीएम 2.5 के प्रदूषित कण जहर घोलने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, हवा में पराली से होने वाला प्रदूषण 30.915 रहा। इसके अलावा रविवार को 31.246 फीसदी रहने की आशंका है।









