अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में तैयार होगा PM हाउस, होगी अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था

Spread the love

प्रभु श्रीराम की नगरी में उत्सव का आलोक फैलने लगा है। राम जन्मभूमि परिसर इन दिनों भव्यता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। ध्वजारोहण समारोह (25 नवंबर) से पहले पूरे परिसर को संवारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के लिए परिसर में ‘पीएम हाउस’ का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जो 22 नवंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, यह अस्थायी लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह होगा। इसमें सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्पेशल बुलेटप्रूफ जोन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा, और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। पीएम हाउस के आसपास एसपीजी और एनएसजी की विशेष टीमें मौजूद रहेंगी। मंदिर परिसर की सफाई, पॉलिश और सजावट में तीन हजार से अधिक कारीगर, अभियंता और श्रमिक जुटे हुए हैं। संगमरमर की फर्श पर पॉलिश, स्तंभों की कलात्मक सफाई और गर्भगृह के आसपास की सजावट पूरी की जा रही है। परकोटा परिसर के कोर्ट यार्ड को संगमरमर के पत्थरों से सज्जित करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परिसर से मलबा हटाने का काम भी अंतिम चरण में है।

 

20 क्विंटल से अधिक फूल मंगाए जा रहे हैं, जिनसे पूरे परिसर सजाया जाएगा। इसके अलावा शुभता के प्रतीक भी आकर्षण बढ़ाएंगे। पूरे मंदिर परिसर की विशेष लाइटिंग की जाएगी। पीएम व सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ़ गौरव ग्रोवर, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ने शनिवार को पूरे परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों पर चर्चा की। 

और पढ़े  बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता DCP के घर छापा, इस केस से जुड़ा है मामला

साढ़े तीन घंटे राम मंदिर में रहेंगी पीएम मोदी

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। 190 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे। पूरा कार्यक्रम तीन से साढ़े तीन घंटे का होगा। यह बातें शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहीं।

वह यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण की जिम्मेदारी भारतीय सेना को दी गई है। रोजाना ध्वजारोहण का ट्रायल हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से करीब छह हजार मेहमानों की सूची बनी है। इसमें व्यापारी, समाजसेवी, ग्राम प्रधान, जाति , विरादरी, उपजातियों के लोग रहेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हम बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे, बंगाल में अमित शाह ने बताया कौन होगा राज्य का अगला CM

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में चुनावी बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…


    Spread the love

    केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्टरी में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveकेरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट गया। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love