किराये का मकान नर्क बना-  दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती की गला घोंटकर हत्या, इंटर्नशिप करने आई थी

डिशा से इंटर्नशिप करने लालपुर आई युवती से मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने चादर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और भाई की मदद से शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 10 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई हत्थे नहीं चढ़ सका।

 

बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ओडिशा के जेकेपुर रायगड़ निवासी 23 वर्षीय युवती छह माह से लालपुर में कामेशवर सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। वह क्षेत्र की एक कंपनी के एचआर विभाग से इंटर्नशिप कर रही थी। चार नवंबर को अपराह्न तीन बजे युवती कंपनी से कमरे में आई थी। उस समय घर पर मकान मालिक का बेटा था। बाकी परिवार मां के साथ निजी अस्पताल में थे। अमित ने युवती को रोटी बनाने के लिए बुलाया था। युवती रोटी बनाने लगी तो आरोपी ने पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी ने युवती का गला दबा दिया और उसके बाद मंदिर वाले कमरे में रखी चादर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव को कमरे में छिपाकर वह पिता के साथ रुद्रपुर अस्पताल चला गया। वहां से वह अपने भाई सुमित को साथ लेकर घर आया और दोनों ने शव चादर में लपेटकर बाइक से श्मशानघाट के पास नाले में फेंक दिया था।

पुलिस ने शक के आधार पर अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त चादर व घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए। इस मामले में दूसरे आरोपी सुमित की तलाश की जा रही है।

मां का फोन न उठाने पर खुला मामला
वारदात के दिन मंगलवार को जब युवती कमरे पर पहुंची तो उसने अपनी मां से फोन पर बात की। शाम को मां ने फोन मिलाया। कई बार कॉल करने पर भी जब बात नहीं हुई तो बुधवार को उन्होंने अपने दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार को रुद्रपुर भेजा। यहां आकर देखा तो घर पर ताला लगा था। तब उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर अमित को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो मामला खुल गया।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…