Team India: राष्ट्रपति मुर्मू से मिली भारतीय टीम, बुधवार को PM मोदी से की थी मुलाकात

 

 

हिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। रविवार (2 नवंबर) को हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर जीत हासिल की थी।

 

यह टीम भारत का प्रतिबिंब
इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। वहीं, राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे एक टीम हैं – भारत।

World Champions Indian team met President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan

धोनी, कपिल और रोहित के क्लब में शामिल हुईं हरमन
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।

और पढ़े  वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा
  • Related Posts

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 में भी नहीं चुने गए हार्दिक, वैभव जगह बनाने में रहे सफल, पंत को शेष भारत की कमान

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का भी एलान कर दिया है। वहीं, इस महीने होने वाले…

    वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का एलान कर दिया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने…