ऊधमसिंह नगर: युवक की हरकतों से परेशान नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, परिवार ने CM को लिखा पत्र

Spread the love

 

काशीपुर में मनचले युवक की हरकतों से परेशान नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। परिवार आरोपी पर कार्रवाई के लिए भटक रहा है। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने से निराश छात्रा और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। परिवार ने महापौर से मिलकर मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी पर कार्रवाई कराने की मांग की है।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनकी नाबालिग पुत्री सरकारी कॉलेज में नवीं कक्षा में पढ़ती है। कॉलेज आते-जाते समय कॉलोनी का ही युवक उनकी के साथ अश्लील हरकतें करता है और फब्तियां कसता है। लगातार दबाव और डर की वजह से बेटी ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बेटी को रिश्तेदारी में भेज दिया था। आरोपी वहां भी अलग-अलग नंबरों से फोन कर बेटी को धमका रहा है।

छात्रा के भाई ने बताया कि जुलाई में आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगार आरोपी के विरुद्ध सख्त कदम नहीं उठाया गया तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को विवश होंगे। सोमवार को पीड़ित परिवार ने नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की। महापौर ने परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि वे पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी लेकर शिकायत की जांच की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। थाने में शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई, इसकी भी जांच कराई जाएगी। – दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

और पढ़े  जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

Spread the love
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love