मसूरी: हादसा: कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, पहाड़ी पर अटका घायल बेटा

सूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो युवक देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक(बजाज प्लैटिना UK07AB7926) खाई में गिरी हुई थी। एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: सात हजार बीघा सरकारी जमीन 90 साल की लीज पर देने का आरोप, कांग्रेस हुई हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…