हल्द्वानी: प्रधानमंत्री की रैली में कुमाऊं से जाएंगी रोडवेज की 120 बसें

Spread the love

 

 राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर देहरादून में होने वाले कार्यक्रम के लिए कुमाऊं रीजन से 120 बसें मंगाई गई हैं। इस संबंध में रोडवेज के जीएम क्रांति सिंह ने प्रदेश भर के डिपो के एआरएम को निर्देश जारी किए हैं।

 

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आठ नवंबर व नौ नवंबर को देहरादून में रैली कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम से 400 बसें मांगी गईं हैं। जीएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार काठगोदाम डिपो से 30 बसें, हल्द्वानी से 35, रुद्रपुर से 40 और काशीपुर डिपो से 15 बसें उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहे निगम प्रबंधन के इस निर्णय के बाद यात्रियों को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव
  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत मिल गई है। इनमें से तीन निहंग जेल में बंद थे, जबकि एक निहंग का एम्स ऋषिकेश उपचार चल रहा…


    Spread the love

    नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveसिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में…


    Spread the love