देहरादून: प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मचारियों में उबाल, 10 नवंबर से जाएंगे हड़ताल पर

Spread the love

 

पनल संयुक्त मोर्चा ने नियमित न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए 10 नवंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा, आंदोलन को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला है।

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री के मुताबिक प्रदेश के उपनल कर्मचारी वर्षों से बहुत कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 और सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था, इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ नहीं किया गया। इससे उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 हजार कर्मचारियों में नाराजगी है।

उन्होंने कहा, उपनल कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का समर्थन मिला है। कर्मचारी संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कंसल ने बताया कि संगठन ने बैठक कर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज नेगी, अनिल जुयाल, दिनेश कुमार, ताजवीर नेगी, भूपेंद्र सिंह गुसाई, प्रेम सिंह रावत, सूरज पाल, विकास कुमार, राजेश रावत, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  विकास नगर- पाइप में फंसा छह साल का बच्चा: बारिश के दौरान खेल रहा था मासूम, जेसीबी से तोड़कर निकाला गया शव
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love