ऊधमसिंह नगर: अमेरिका में हुए अग्निकांड में व्यापारी के बेटे की मौत, रेडवुड सिटी में स्टोर पर काम करता था मृतक

Spread the love

 

मेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्टोर में लगी आग की चपेट में आकर नानकमत्ता के व्यापारी के युवा पुत्र की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर शोक व ढांढस देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा ।

नगर के गुरुद्वारा मार्ग वार्ड नंबर तीन निवासी शंकर शर्मा का पुत्र अनिल शर्मा (36) लगभग दो वर्ष पूर्व अमेरिका गया था। अनिल कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी में स्टोर पर कार्य करने के साथ ही स्टोर में ही रहता था। सोमवार की सुबह स्टोर में अचानक लगी आग की चपेट में आ कर उसकी मौत हो गई। फोन पर परिचित से दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई की कुछ वर्ष पूर्व पानी में डूबने से मौत हो गई थी। छह माह पहले बीमारी के चलते मां का भी देहांत हो गया था।

 

अनिल की मौत से पिता शंकर शर्मा, पुत्रवधू गुरमीत शर्मा उर्फ अन्नु, पोत्री अवनी व पौत्र अनवीर का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, विशाल गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, गुरनाम सिंह आदि लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: सभी जिलों में शुरू होगी 'सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना', मुख्यमंत्री धामी करेंगे दूसरे चरण का शुभारंभ
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love