श्रीनगर: बैकुंंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, cm धामी ने वर्चुअल किया उट्घाटन

श्रीनगर में चार से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले बैकुंंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेले का उट्घाटन किया। जबकि मेले की संरक्षक जिला अधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया, नगर निगम की मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जीजीआईसी श्रीनगर की छात्राओं की शिव वंदना व छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा।

 

इस मौके पर मुख्य मंत्री ने महापौर के अनुरोध पर श्रीनगर को सोलर सीटी बनाने के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को सभी प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करवाने को कहा। कहा कि प्रस्तावों के परीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब रात्रि को कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए नि: संतान दंपत्तियों द्वारा खड़ा दीया अनुष्ठान किया जाएगा।

और पढ़े  कोटद्वार: जीएमओयू में 1.81 करोड़ का एक और घोटाला पकड़ में आया, फर्जी वाउचर से निकाली गई रकम
  • Related Posts

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत

    अक्तूबर की शुरुआत से बदले मौसम का सिलसिला फिलहाल कुछ और दिन जारी रहेगा। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से…

    हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार

    उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आया है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है।…