सामूहिक दुष्कर्म: दोस्त के साथ घूमने गई कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एनकाउंटर के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

 

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक कॉलेज छात्रा के साथ कुछ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना कोयंबटूर के एयरपोर्ट के नजदीक रविवार रात को घटी। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का दावा- पीड़ित छात्रा के दोस्त की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा कोयंबटूर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। वह रविवार की रात अपने पुरुष दोस्त के साथ घूमने गई थी और एयरपोर्ट के नजदीक अपने दोस्त के साथ कार में थी। तभी वहां पहुंचे तीन आरोपियों ने महिला के दोस्त को पीटा और छात्रा का अपहरण कर लिया और दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों के हमले में घायल महिला के दोस्त की मौत हो गई है।
एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार
कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर सर्वानन सुंदर ने बताया कि कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके दोस्त की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोयंबटूर के बाहरी इलाके से पकड़ा गया, जब उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें पकड़ा। आरोपियों की पहचान गुना, करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीश्वरम के रूप में हुई है। आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक हेड कॉन्सटेबल भी घायल हुए हैं।

राजनीतिक बवाल शुरू
कोयंबटूर की घटना के बाद तमिलनाडु में राजनीतिक गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ताधारी डीएमके पर निशाना साधा। एआईएडीएमके ने कोयंबटूर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। भाजपा ने भी बीती शाम कोयंबटूर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर की घटना बेहद हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि जब से डीएमके सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के खिलाफ अपराध की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कमी का आरोप लगाया। अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके सरकार में अपराधियों को बचाया जा रहा है। टीवीके प्रमुख और फिल्म अभिनेता विजय ने भी कोयंबटूर की घटना पर दुख जताया और राज्य सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अन्ना यूनिवर्सिटी में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कहां है?

और पढ़े  यूट्यूब में आए कमाल के फीचर्स: अब जैसी मर्जी वैसी बनाएं अपनी वीडियो कस्टम फीड, क्या है इस्तेमाल का तरीका?
  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…