अब भारतीय महिला टीम वर्ल्ड चैंपियन- टीम इंडिया की जीत से गदगद भारतवंशी, सुंदर पिचाई और सत्या नडेला ने दी बधाई

 

 

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बीते इतिहास रचते हुए पहली बार महिला विश्व कप पर कब्जा जमाया है। ये जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देश और दुनिया भर से भारत की बेटियों को बधाइयां मिल रही है। भारतवंशी भी इसमें शामिल हो रहे हैं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर भारत को बधाई दी।

 

भारतवंशियों ने की खिलाड़ियों की प्रशंसा
सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह महिला विश्व कप फाइनल बहुत रोमांचक था। 1983 और 2011 की यादें ताजा हो गईं। टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई! यह जीत नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी। दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार प्रदर्शन किया।’ वहीं सत्या नडेला ने भी ट्वीट कर कहा, ‘आज के दिन नई दास्तानें लिखी गईं, रुकावटें टूटीं, और दिग्गजों का जन्म हुआ। ‘वुमन इन ब्लू’ अब वर्ल्ड चैंपियन हैं! दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी पहली फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा।’

Women In Blue now world champions: Sundar Pichai and Satya Nadella congratulate India on Victory

हरमन की टीम ने लिया पिछली हार का बदला
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने विश्व कप के खिताबी मुकाबलों में भारत की पिछली हार का बदला ले लिया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं था जब भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची हो। लेकिन तब भारत का सपना पूरे-पूरे होते रह गया था। लेकिन इस बार बेटियों ने अपनी तैयारी को पुख्ता करते हुए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और खिताब पर कब्जा जमा कर ही दम लिया।

और पढ़े  भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 में भी नहीं चुने गए हार्दिक, वैभव जगह बनाने में रहे सफल, पंत को शेष भारत की कमान
  • Related Posts

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 में भी नहीं चुने गए हार्दिक, वैभव जगह बनाने में रहे सफल, पंत को शेष भारत की कमान

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का भी एलान कर दिया है। वहीं, इस महीने होने वाले…

    वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का एलान कर दिया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने…