मंदिर में भगदड़ : एकादशी पर भीड़ में दबकर गिरे, भक्तों ने खुद दिया CPR,डराने वाले दृश्य आए सामने

 

 

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार 01 नवंबर को एकादशी पर भारी भक्तों की भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दस श्रद्धालुओं जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

भगदड़ के बाद भयावह वीडियो आए सामने
इस बीच मंदिर के अंदर से कई भयावह वीडियो सामने आई, जिसमें भगदड़ में बेहोश हुए लोगों को सीपीआर देने के लिए श्रद्धालु दौड़ते देखे गए। भगदड़ के वीडियो में लोग भीड़ में बेहोश हुए लोगों की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए। कुछ वीडियो में लोग एक-दूसरे को भीड़ से निकालकर उनकी मदद करते भी देखे गए।
सोशल मीडिया पर भगदड़ के बाद कई विचलित करने वाले दृश्य सामने आए हैं, जिनको यहां दिखाना मुमकिन नहीं है। वीडिय में लोग एक संकरे रास्ते की पटरियों पर फंसे हुए और भगदड़ से बचने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे थे। भगदड़ के दौरान कई महिलाएं पूजा की टोकरियां लिए मदद के लिए चीखती-चिल्लाती दिखाई दीं।
अचानक भीड़ का दबाव बढ़ा और मची भगदड़
विचलित करने वाले फुटेज में घायल लोगों को एम्बुलेंस में ले जाते हुए भी दिखाया गया है, ताकि उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया जा सके।आंध्र प्रदेश के सीएमओ ने अपने बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा थी। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है।
और पढ़े  एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…