Terrorists: राजस्थान में 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने बरामद किए मोबाइल और आतंकी साहित्य

Spread the love

 

 

राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक संगठित अभियान के तहत पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न जिलों में तड़के की गई छापामारी के दौरान हुई। एटीएस ने मौके से मोबाइल फोन, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हाल में मिली खुफिया सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई। एटीएस टीम ने बीते कुछ दिनों से कई व्यक्तियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।
जयपुर एटीएस मुख्यालय में चल रही पूछताछ
आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाड़मेर निवासी उस्मा उमर (25), जोधपुर निवासी मसूद, मोहम्मद अयूब, करौली निवासी मोहम्मद जुनैद और बाड़मेर निवासी बसीर शामिल हैं।

इन सभी को आगे की पूछताछ के लिए जयपुर स्थित एटीएस मुख्यालय ले जाया गया है, जहां इनके संपर्क नेटवर्क, गतिविधियों और संभावित आतंकी कनेक्शनों की जांच की जा रही है।

पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संभावित सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इन संदिग्धों के संपर्क सूत्रों, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।


Spread the love
और पढ़े  राष्ट्रपति ट्रंप का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट- अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को जीसस की तरह दिखाया, पहले भी कर चुके हैं ऐसा
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love