जीत के पल:-  जीत का चौका लगते ही मैदान पर दौड़े टीम के सदस्य, जेमिमा को गले लगाकर भावुक हुईं खिलाड़ी

 

भारतीय टीम ने महिला वनडे इतिहास का सबसे सफल रन चेज करते हुए विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से मात दी। भारत के लिए अमनजोत कौर ने जैसे ही जीत का चौका लगाया, मैदान पर भारतीय महिला टीम के सदस्य खुशी से झूम उठे। वहीं, जेमिमा और अमनजोत ने एक दूसरे गले लगा लिया।

 

भारत ने रोका गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ
भारतीय महिला टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया। भारत का अब रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

India vs Australia Women's World Cup Semi final team India winning moments eyes catching photos and videos

आंसू नहीं रोक सकीं जेमिमा
जेमिमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को जीत दिलाने के बाद भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जेमिमा सेमीफाइनल में शतक लगाकर नाबाद लौटीं और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जेमिमा 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रहीं। जेमिमा और हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई।

और पढ़े  धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, किस तरह गंभीर की राह पर चले माही

 

मंधाना और हरमनप्रीत भी हुईं भावुक
भारतीय महिला टीम की दो दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना भी जीत के बाद भावुक हो गईं। इन दो खिलाड़ियों के लिए यह जीत काफी मायने रखती है और सेमीफाइनल में जीत के बाद दोनों जिस तरह से एक दूसरे से मिलीं, उससे ये साबित भी हुआ। 

India vs Australia Women's World Cup Semi final team India winning moments eyes catching photos and videos

ड्रेसिंग रूम में मना जश्न
भारत की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में भी जमकर जीत का जश्न मना। जेमिमा जैसे ही ड्रेसिंग रूम में पहुंचीं तो साथी खिलाड़ियों ने उनके लिए जोर से चियर किया। सभी खिलाड़ियों ने जेमिमा को गले लगाया और ऐतिहासिक पारी के लिए उन्हें बधाई भी दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला टीम के सदस्य फाइनल में पहुंचने का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी भी खिंचावाई।

  • Related Posts

    तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

    न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिर राहुल ने पडिक्कल के साथ…

    धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, किस तरह गंभीर की राह पर चले माही

    आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है…