लालकुआं: घर से कुछ ही दूर युवती पर टूटा था खतरा, रात साढ़े 11 बजे लड़की के साथ हुआ ऐसा जानें…

Spread the love

 

लालकुआं में सिडकुल की कंपनी से लौट रही युवती को बृहस्पतिवार रात स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने कोतवाली के पास जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। राहगीरों व युवती के परिजनों की सजगता से वे अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। लोगों ने उन्हें पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली है। कोतवाली के निकट रहने वाली युवती पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। ड्यूटी से लौटते समय बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह कंपनी की बस से हाईवे पर उतरी।

बताया जा रहा है कि वहां से 10 मीटर दूरी पर ही उसका घर है। वह पैदल ही घर की ओर चल पड़ी। तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई। उसमें सवार तीन युवक युवती पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। कुछ दूरी पर उन्होंने रास्ता रोककर अशोभनीय हरकत की और गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। युवती किसी तरह बचते-बचाते अपने घर के करीब पहुंची। इस बीच शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहगीरों की मदद से युवकों को घेर लिया और पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, चंदन आर्य और विनोद आर्य निवासी शिव मंदिर कार रोड बिंदुखत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हाथ पर प्लास्टर, फिर भी युवती ने बरसाए पत्थर
परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती की भी हिम्मत बढ़ गई। उसने स्कॉर्पियो पर पत्थर बरसाए और युवकों पर भी हाथ साफ किया जबकि युवती के बाएं हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ था। युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

और पढ़े  देहरादून- नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिडकुल की कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता कर स्टॉपेज पर पुलिस को तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी। – मनोज कत्याल, एएसपी, हल्द्वानी


Spread the love
  • Related Posts

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love

    रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the love     रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच…


    Spread the love