पौडी-  वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने संभाली जनपद पौड़ी गढ़वाल की कमान

 जनपद पौड़ी गढ़वाल को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में अनुभवी एवं ऊर्जावान अधिकारी सर्वेश पंवार (आईपीएस) मिले हैं। उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से गार्ड सलामी लेने के बाद जनपद की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण के उपरांत एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसेवा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।
वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सर्वेश पंवार इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे कई अहम पदों पर उल्लेखनीय सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था में कई नवाचार और सुधार देखने को मिले, जिनसे आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुँचा।

नवनियुक्त एसएसपी के आगमन से पौड़ी पुलिस परिवार में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पुलिस कर्मियों ने एसएसपी का स्वागत और अभिनंदन किया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी के नेतृत्व में जनपद पौड़ी गढ़वाल “सुरक्षित, अनुशासित, पारदर्शी और जनसेवा-केंद्रित पुलिसिंग” का आदर्श उदाहरण बनेगा।

और पढ़े  नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…