देहरादून: उद्योगपति सुधीर विंडलास को 22 माह बाद SC से मिली राहत, जमीन घोटाले के आरोप मे गया था जेल

Spread the love

 

त्तराखंड के नामी बिल्डर और उद्योगपति सुधीर विंडलास को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। करोड़ों की जमीन घोटाले के आरोप में करीब 22 माह से जेल में बंद विंडलास को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी है।

यह मामला जोहरी गांव की जमीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि विंडलास और उनके सहयोगियों ने उनकी मां और दिवंगत भाई के नाम की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिये ट्रांसफर करवा दिया। प्रारंभिक शिकायत राजपुर थाने में दर्ज हुई थी, जिसमें बाद में राज्य सरकार की संस्तुति पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
सीबीआई ने दिसंबर 2023 में विंडलास को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस दौरान हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका तीन बार खारिज की, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जहां से राहत मिली है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक, उद्योगपति के रिलीज ऑर्डर देहरादून जेल को नहीं मिले थे। इस बीच सीबीआई ने मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है, जिससे ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच कर रहा है और संपत्ति से जुड़े मामले में करीब ढाई करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी सीज की है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-BJP, पारदर्शी जांच की मांग
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love