पिथौरागढ़- गुड़ वाली चाय और पुराने दोस्तों के साथ cm धामी की सुबह, ताजा की यादें, टी-स्टॉल पर की ये घोषणा

 

 

मुनस्यारी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह न सिर्फ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं बल्कि एक नई सौगात भी दी। सीएम धामी सुबह की सैर पर रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय की चुस्कियां लीं। उन्होंने चाय की जमकर तारीफ की।

CM Pushkar Singh Dhami reached Munsiyari Pithoragarh

 

इसी दौरान हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने सीएम धामी से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक इंडोर हॉल बनाने की मांग रखी। सीएम धामी ने तत्परता दिखाते हुए टी-स्टॉल पर ही तुरंत इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाए जाने की घोषणा कर दी। सीएम के इस फैसले पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल CM से मिला
  • Related Posts

    हरिद्वार: आईबी एसपी पर गोली चलाने में संविदा चालक गिरफ्तार, मामूली बातों को लेकर विवाद की बात कबूली

    कनखल कोतवाली क्षेत्र में विष्णु गार्डन स्थित आईबी कार्यालय में एसपी चंद्रप्रकाश नौटियाल के ऊपर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने संविदा पर तैनात चालक विनोद नेगी को गिरफ्तार…

    देहरादून- जामुनवाला हत्याकांड: तीन दिन इंतजार के बाद हुआ युवती का पोस्टमार्टम, नहीं हुई शिनाख्त, बोरे में मिली थी लाश

    प्रेमनगर के जामुनवाला में बोरे में बंद मिली अज्ञात युवती की हत्या के मामले में तीन दिन इंतजार के बाद पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम करवा दिया है। युवती के…