नैनीताल- चरस तस्करी में 2 दोषियों को 15-15 वर्ष का कारावास

 

 

 विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, अपर जिला न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार की अदालत ने 19 किलो चरस के साथ पकड़े गए दो अभियुक्तों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 15 अक्तूबर 2017 को थाना चोरगलिया क्षेत्र में पुलिस ने वसीम और वसीम दोनों निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) को चरस के साथ पकड़ा था। इस मामले में चोरगलिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर जिला न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद पाया कि आरोपियों के पास अत्यधिक मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इस आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। इस मामले में वसीम फरार है जिसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है।
और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…