व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम

बागेश्वर में बीते बृहस्पतिवार को व्यापारी गोकुल जोशी के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले में बाजार बंद कराया जाएगा।

व्यापार संघ के पदाधिकारियों और केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि बाहर से आए कुछ अज्ञात दबंगों और बाउंसरों ने केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी के घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद जब पीड़ित अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी उनके और अन्य व्यापारियों के साथ हाथापाई की गई।

पीड़ित व्यापारी गोकुल जोशी ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मोबाइल और डीवीआर छीन लिया था। हालांकि मोबाइल पुलिस ने बरामद करवा दिया है, लेकिन डीवीआर अभी तक हस्तगत नहीं हुआ है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह बुलाए जाने के बावजूद दूसरी पक्ष के लोग पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए, जिससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार संघ उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने को बाध्य होगा। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, सचिव देवेंद्र अधिकारी, नरेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी, मनोज ओली आदि मौजूद रहे।
और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…