ऋषिकेश : मुख्यमंत्री धामी ने रानीपोखरी मोटर पुल का किया निरीक्षण, 5 दिन में बनेगा वैकल्पिक मार्ग ।

Spread the love

ऋषिकेश के रानीपोखरी में बीती 27 अगस्त को ढहे जाखन नदी पर बने पुल का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पुल को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चार महीने के अंदर नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जा रहा है।
सके लिए शासनादेश लाकर टेंडर की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लिया जायजा
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोमवार को रानीपोखरी पुल के टूटे हुए हिस्से का जायजा लिया। वहीं, जिलाधिकारी भी पुल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि रिवर ट्रेनिंग पर कोर्ट ने रोक लगाई है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- सूखने के कगार पर बदरीश झील, PMO ने लिया संज्ञान, अक्तूबर में आ सकते हैं PM मोदी
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *