मसूरी : कैंपटी फॉल में पर्यटक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

मसूरी के पास केंपटी फॉल में एक पर्यटक का केंपटी फॉल में नहाते समय पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई पर्यटक के केंपटी फॉल में डूबने से हुई मौत से केंपटी फॉल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर कैंपटी पुलिस मौके पर पहुची और गोताखोरों की मदद से पर्यटक के शव को पानी में से निकाला गया‌श् पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के 7 दोस्त मसूरी घूमने आए थे वह सुबह मसूरी से कैम्पटी फाल घूमने गए मुख्य केंपटी फॉल के नीचे वाले फॉल पर सातों दोस्त नाह रहे थे कि अचानक एक दोस्त का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई दोस्तों ने काफी कोशिश करने के बाद भी अपने दोस्त को नहीं बचा पाए पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कैम्पटी पुलिस इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना है नहाते समय पर्यटक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा चला गया मृतक के दोस्तो ने अपने दोस्त से बचाने को काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे उन्होने कहा कि घटना की जांच की जा रही है

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…