यूपी- बड़ा हादसा: कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 22 लोग लापता, सर्च अभियान जारी

Spread the love

हराइच में कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। नाव में 26 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से चार लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि बाकी अभी लापता हैं।

भरथापुर गांव घने जंगल और नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटिया गांव से रोजमर्रा की खरीदारी और आवागमन नाव के जरिए करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6 बजे गांव की ओर लौटते समय अचानक नदी में तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

तलाश में सच ऑपरेशन जारी

सुरक्षित बचे लोगों में लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं। वहीं नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल सहित 22 लोग अभी भी लापता हैं। लापता व्यक्तियों में गांव के निवासी और कुछ मेहमान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। घटना की सूचना पाकर एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार और थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं।

और पढ़े  ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, लखनऊ एयरपोर्ट से चार विमान भी हुए रवाना

Spread the love
  • Related Posts

    दरिंदगी के बाद शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े, डबल मर्डर की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का…


    Spread the love

    यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, UP में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-BJP का नया फार्मूला

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार आने के लिए भाजपा ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी सहमति बताई जा रही…


    Spread the love