Cyclone Montha: उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने लगा ‘मोंथा’, फिलहाल काकीनाडा के दक्षिण में है तूफान

Spread the love

 

गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब और ज्यादा तीव्र हो गया है और इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

अगले 2 घंटों के दौरान तूफान के पार करने की संभावना

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 घंटों के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार करने की संभावना है, जो एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के दक्षिण में है। आईएमडी के अनुसार तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

ओडिशा: 123 अग्निशमन दल तैनात

ओडिशा के गोपालपुर में राज्य के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र माझी ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान मोंथा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर 123 अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं। हमारी टीमें तूफान से प्रभावित सड़कों को साफ कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तूफान मोंथा के कारण कोई हताहत नहीं होना चाहिए।

मोंथा का असर: 52 उड़ानें रद्द, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

चक्रवात मोंथा के चलते 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है। इसके अलावा 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द किए जाने की भी सूचना है। इधर तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के बीच लोगों को समुद्र के करीब न जाने की सलाह दी गई है। मोंथा के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए 45 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें 10 टीमें आंध्र प्रदेश में, 6 ओडिशा में, 3-3 तमिलनाडु और तेलंगाना में, 2 छत्तीसगढ़ में और 1 पुडुचेरी में तैनात की गई हैं।

और पढ़े  शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा: स्वपन दासगुप्ता बने वित्त तो शंकर घोष बने पर्यटन मंत्री, देखें सूची

Spread the love
  • Related Posts

    पाकिस्तानी PM शरीफ का दावा- 24 घंटे में US-ईरान शांति समझौता संभव, ट्रंप-अराघची का रुख क्या?

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अगले 24 घंटे में अंतिम रूप ले सकता है। उन्होंने…


    Spread the love

    देश के अगले सेना प्रमुख- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नए सेना प्रमुख नियुक्त, वर्तमान COAS जन. द्विवेदी की जगह लेंगे

    Spread the love

    Spread the loveसरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। धीरज सेठ 30…


    Spread the love