तूफान मोंथा- आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोंथा, 3-4 घंटे तक रहेगा लैंडफॉल

 

 

गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब और ज्यादा तीव्र हो गया है और इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

मोंथा का असर: 52 उड़ानें रद्द, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

चक्रवात मोंथा के चलते 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है। इसके अलावा 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द किए जाने की भी सूचना है। इधर तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के बीच लोगों को समुद्र के करीब न जाने की सलाह दी गई है। मोंथा के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए 45 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें 10 टीमें आंध्र प्रदेश में, 6 ओडिशा में, 3-3 तमिलनाडु और तेलंगाना में, 2 छत्तीसगढ़ में और 1 पुडुचेरी में तैनात की गई हैं।

ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान

चक्रवात मोंथा के चलते आए बदलाव के कारण ओडिशा के खोरधा में चिल्का झील में उफान शुरू हो गया है। बालूगांव एनएसी के कार्यकारी अधिकारी प्राणनाथ सेठ ने बताया कि हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं और हमारा लक्ष्य शून्य हताहत होना है।

और पढ़े  अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

लैंडफॉल जारी, मछलीपट्टनम- काकीनाडा में अलर्ट

आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवाती तूफान मोंथा की लैडफॉल प्रक्रिया जारी है। ऐसे में मछलीपट्टनम और काकीनाडा में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ तमिलनाडु के पुडुचरी में भी तूफान का असर देखा जा रहा है। इस तूफान का प्रभाव ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक देखने को मिलेगा।

3-4 घंटे तक जारी रहेगी लैंडफॉल की प्रक्रिया

प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। जो कि उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि अगले 3-4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी।

  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…