हरिद्वार- हरिद्वार पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले

 

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। उन्होंने जगतगुरु से तमाम विषयों पर चिंतन किया। इसके साथ ही नवंबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के नंदिनी नगर में आयोजित होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एबीसीडी न जानने वाले भी सनातन पर सवाल उठाते हैं।

सनातन के खिलाफ कहीं ना कहीं समय-समय पर कुचक्र रचा जा रहा है। ऐसे में साकेत के ही नंदिनी नगर में देश भर के संत महात्मा आचार्य एकत्र होकर मंथन करेंगे चिंतन करेंगे। इसमें निकलकर आने वाले परिणाम पर वृहद रूप से कार्य किया जाएगा। जगतगुरु का उन्होंने आशीर्वाद लिया और आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया ।

और पढ़े  पंतनगर- मधुमक्खियों की हिफाजत के लिए करंट का अनूठा कवच तैयार, पंत विवि ने ढूंढा समाधान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…