उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग और नौकरी में आरक्षण, CM धामी ने की घोषणा

Spread the love

त्तराखंड सरकार अब सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल और युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की है।

यह ट्रेनिंग राज्य के सभी 13 जिलों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभाग को निर्देश दिए थे कि राज्य के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वे सेना में सेवा करने का मौका पा सकें।

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

मुफ्त ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उत्तराखंड का मूल निवासी होना जरूरी है या फिर वे राज्य के किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हों या कार्यरत हों।

पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार ने हाई स्कूल परीक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ पास की होनी चाहिए।
  • हर विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है।
  • ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष रखी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैनिक परंपरा को देखते हुए सरकार यह पहल कर रही है ताकि राज्य के युवा अग्निवीर योजना के तहत सेना में योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love