पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: अमृतसर में 2 आतंकी ऑपरेटिव गिरफ्तार, आरपीजी बरामद, दिवाली पर करना था धमाका

Spread the love

मृतसर देहात पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी के आधार पर दो आतंकी ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी है। दोनों ही अमृतसर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) भी बरामद किया है।

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने यह हथियार भारत भेजा था। इसके अलावा, आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद आरपीजी का इस्तेमाल दिवाली के मौके पर पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले के लिए किया जाना था।

इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और विदेशी संपर्कों की तलाश में जुटी है।

एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को हथियार ड्रोन के जरिए मिला था। दोनों 18-19 साल के हैं और उन्हें पैसों का लालच दिया गया है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से लगातार पंजाब में आतंकी वारदात करवाने की कोशिश की जा रही है लेकिन पुलिस की ओर से हर एक साजिश को नाकाम किया जा रहा है, इसी के तहत खुफिया जानकारी के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीजी बरामद की गई है।


Spread the love
और पढ़े  Blast: बीएसएफ मुख्यालय ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर किया था धमाका
  • Related Posts

    Blast: बीएसएफ मुख्यालय ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर किया था धमाका

    Spread the love

    Spread the loveजालंधर स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के…


    Spread the love

    पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल: मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद बदली मान सरकार, 3 मंत्रियों को नए विभाग

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके महकमों को तीन अन्य मंत्रियों में विभक्त कर दिया है। संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ईडी…


    Spread the love