आतंकियों का एनकाउंटर: दोनों तरफ से फायरिंग, हैंड ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा मिला

Spread the love

 

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है। वीरवार शाम पुलिस और आतंकियों के बीच काफी देर तक गोलबारी हुई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आतंकी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हो सकते हैं जो हैंड ग्रेनेड हमला कर बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जा रहे थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर इनकी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ समय में पंजाब मे हैंड ग्रेनेड अटैक पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरजिंदर सिंह रिंदा व अन्य के इशारे पर किए गए थे। संभव है कि ये दोनों आतंकी भी उन्हीं के इशारे पर पंजाब को दहलाने के इरादे से आए थे। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम दोनों आतंकी लाडोवाल के पास से गुजर रहे थे। नाका लगाकर खड़े पुलिस मुलाजिम ने दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दोनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकियों से बरामद भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। आशंका है कि वो बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे जिसे कमिश्नरेट पुलिस ने फेल कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इसे टेरर मॉड्यूल मान कर जांच कर रही है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सपोर्ट से चल रहे थे।

और पढ़े  ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने पी लिया जहर, दो की मौत, तीसरे की हालत खतरे से बाहर

Spread the love
  • Related Posts

    ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने पी लिया जहर, दो की मौत, तीसरे की हालत खतरे से बाहर

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के नवांशहर के गढ़ पधाना गांव में ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। घटना में दो…


    Spread the love

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love