पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: अमृतसर में 2 आतंकी ऑपरेटिव गिरफ्तार, आरपीजी बरामद, दिवाली पर करना था धमाका

अमृतसर देहात पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी के आधार पर दो आतंकी ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी है। दोनों ही अमृतसर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) भी बरामद किया है।

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने यह हथियार भारत भेजा था। इसके अलावा, आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद आरपीजी का इस्तेमाल दिवाली के मौके पर पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले के लिए किया जाना था।

इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और विदेशी संपर्कों की तलाश में जुटी है।

एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को हथियार ड्रोन के जरिए मिला था। दोनों 18-19 साल के हैं और उन्हें पैसों का लालच दिया गया है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से लगातार पंजाब में आतंकी वारदात करवाने की कोशिश की जा रही है लेकिन पुलिस की ओर से हर एक साजिश को नाकाम किया जा रहा है, इसी के तहत खुफिया जानकारी के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीजी बरामद की गई है।

और पढ़े  महिला आयोग ने डीसी-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे
  • Related Posts

    हरियाणा: हर 43 मिनट में हृदय रोग से 1 मौत, सात साल में 85,539 जानें गईं, 2021-22 में सबसे ज्यादा ने तोड़ा दम

    हरियाणा में हृदय रोग से होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। पिछले सात साल में प्रदेश में 85,539 लोगों की हृदय संबंधी बीमारियों से मौत हुई। हालात…

    महिला आयोग ने डीसी-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात दुष्कर्म की एक खबर के बाद हंगामा हो गया था। छात्र कैंपस से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग…