Fire: नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; दस घायल

 

 

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वाशी इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार तड़के आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं। यह हादसा रहेजा रेसिडेंसी, एमजीएम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 14 में हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 12:30 बजे 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।

 

घायल लोगों को वाशी के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर सूचना मिलते ही 40 दमकलकर्मी और 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंचीं और आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

और पढ़े  राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा मैं मथुरा जाऊंगा: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, BJP पर क्या आरोप लगाए?
  • Related Posts

    राजस्थान का मौसम: नवंबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी? बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार, जानिए बाकी शहरों के हाल

    राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से दो से पांच…

    ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप ने उतारी टास्क फोर्स, इराक से सीमा बंद करने को कहा, कतर के पीएम से करेंगे मुलाकात

    ईरान पर आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने दो मोर्चों पर कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की…