तीसरी लहर की आशंका हुई तेज : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,806 नए संक्रमित, 514 लोगों की मौत ।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 46,806 नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 514 लोगों की मौत हुई। वहीं, 31,374  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल में एक दिन में 32, 809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 179 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी राहत आई है। यहां पिछले 24 घंटे में 4600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार के बाद विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है।

और पढ़े  कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन, कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…