पंजाब के पूर्व DGP पर केस- पंचकूला पुलिस ने पत्नी, बेटी और बहू पर भी की FIR, बेटे की माैत से जुड़ा मामला

Spread the love

 

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की माैत के मामले में पंचकूला पुलिस ने पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, मृतक की पत्नी और बहन के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र का केस दर्ज किया है।

मलेरकोटला निवासी शमसुद्दीन चौधरी की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने एमडीसी थाने में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अकील अख्तर की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में की गई है। पंचकूला पुलिस ने मामले में एसआईटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी ने पुलिस कमिश्नर पंचकूला को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अकील अख्तर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसके पीछे परिवार के सदस्यों की भूमिका हो सकती है।

27 अगस्त के वीडियो में लगाए थे आरोप

शिकायत में कहा गया है कि अकील अख्तर ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि उसकी जान को खतरा है।

शिकायत में मृतक के सोशल मीडिया वीडियो, डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जांच की मांग की गई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अकील अख्तर की मौत कैसे हुई।


Spread the love
और पढ़े  अगस्त से नए नियम- 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम, यहां जानें...
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love