हिमाचल: तंत्र के नाम पर डराकर 13 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, पंचायत प्रधान पर केस, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत जघोरी में तंत्र के नाम पर डराकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। झाकड़ी पुलिस ने दुर्गम 15/20 क्षेत्र की जघोरी पंचायत के प्रधान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार रामपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि 21 सितंबर को जब वह स्कूल जा रही थी, तो जघोरी पंचायत प्रधान ने उसे मुस्लिम तंत्र विद्या का डर दिखाया। 15 अक्तूबर को जब वह स्कूल जा रही थी, तो पंचायत प्रधान ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 17 अक्तूबर को भी वह सुबह 7 बजे उसके घर आया और उसे अपने घर आने के लिए कहा।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 
तंत्र के नाम पर लड़की को जब रात को बार-बार बुलाया जा रहा था तो लड़की ने अपने परिवार से यह बात साझा की। इसके बाद पुलिस थाना झाकड़ी में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 2023 की धारा-65 और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज कर किया है।

तीन दिन का पुलिस रिमांड
आरोपी प्रधान किशोरी लाल ने भी लड़की के परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

और पढ़े  कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़: 17 लोगों की मौत, कई घायल, मुआवजे का एलान, CM शुभेंदु अस्पताल पहुंचे

 

  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

    न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज (20 अक्तूबर 2026) से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक…