देहरादून: स्थापना की 25वीं वर्षगांठ, पुलिस के सभी कार्मिकों को मिलेगा विशेष रजत जयंती पदक, CM ने की घोषणा

Spread the love

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस लाइन में रैतिक परेड के अवसर पर चार अहम घोषणाएं की।

पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ के जवानों की याद में मनाया जाता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चार घोषणाएं की। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा।

राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका अहम
इसके साथ आवासीय भवन निर्माण के लिए 100 करोड़  रुपये की धनराशि तीन वर्षों तक दी जाएगी।एसडीआरएफ के जवानों के लिए पांच बैरिकों का निर्माण होगा और पुलिस कल्याण नीति के अंतर्गत ढाई करोड़ से साढ़े चार करोड़ रुपये किया गया।

कार्यक्रम में इस साल प्रदेश में विभिन्न ड्यूटी पर बलिदान हुए पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिवार को आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारे राज्य की सीमाएं न केवल अंतरराष्ट्रीय  सीमाओं से जुड़ी हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ी हैं।

हमारा राज्य भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए, राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। किसी भी राज्य की पुलिस व्यवस्था उसकी सुरक्षा और समृद्धि की रीढ़ होती है।

और पढ़े  विशेष संसद सत्र के लिए सरकार सक्रिय: परिसीमन विधेयक अब भी एजेंडे में! दक्षिणी राज्य के दौरे पर शाह ने ली टोह

कार्यक्रम में डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि आज पूरे देश में इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमने पिछले साल ड्यूटी के दौरान अपने चार सहयोगियों को भी खो दिया था। आज देश भर के उन 186 पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई,जिन्होंने पिछले साल राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा खुलासा: दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, व्हाइट हाउस में बन रहा ‘चीन जैसा’ ग्रेट हॉल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस के…


    Spread the love

    ट्रंप का ‘टैरिफ वार- चीन के खिलाफ नया प्लान, सस्ते सामान पर 7.5% कर संभव, कनाडा के लिए भी बढ़ी मुश्किल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत…


    Spread the love